खबरें फटाफट-13 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान किशनगंज शहर के कई वार्डों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या आम हो गयी है। वार्ड के ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ने के बावजूद विभाग की ओर से क्षमता नहीं बढ़ाया गया। 2.18 सितंबर तक ऑनलाइन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि विस्तारित की है। कक्षा नौ में अध्ययनरत विद्यार्थी 18 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को विलंब शुल्क देना होगा। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
बिहार बीपीएससी द्वारा 21 पदों पर निकाली गई भर्ती
SSB के आला अधिकारियों ने किशनगंज का दो दिवसीय दौरा किया और भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का मुआयना किया, सीमांत मुख्यालय स. सी. बल सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक सुधीर कुमार और रानीडांगा स. सी. बल मुख्यालय के उप महानिरीक्षक मनजीत सिंह पड्डा ने दिघलबैंक एरिया में चेक पोस्ट पर तैनात जवानों के साथ की मुलाकात।
किशनगंज में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 सितंबर से होगा, कला, संस्कृति के क्षेत्र रुचि रखने वाले प्रतिभागी डॉ कलाम कृषि कॉलेज के ऑडिटोरियम में दे सकेंगे परफार्मेंस, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को राज्यस्तरीय उत्सव में जौहर दिखाने का मिलेगा मौका
ठाकुरगंज:-बेसरबाटी आंगनबाड़ी केंद्र 295 में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता बरतने का आरोप,मुखिया अनुपम ठाकुर की अगुआई में ग्रामीणों ने ठाकुरगंज बीडीओ दिया आवेदन,कारवाई की मांग।
भाजपा ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में जातिय जनगणना सार्वजनिक नहीं करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
बिहार में डेंगू के लगातार मामले बढ़ने पर किशनगंज में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, सदर अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार, नगर पंचायत और नगर परिषद के तरफ से शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग जारी , डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की तैयारियों की समीक्षा
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत पोखरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जलद नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन|
बिहार राज्य के किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
किशनगंज शहर के कई वार्डों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या आम हो गयी है। वार्ड के ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ने के बावजूद विभाग की ओर से क्षमता नहीं बढ़ाया गया।
