अररिया भेज दिया गया है बेहतर इलाज के लिए

टेढागाछ पुलिस ने शराब कारोबारी का किया भंडाफोड़ 154.875 लीटर शराब बरामद किशनगंज /टेढागाछ पुलिस की शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की है यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है ग्राम मटियारी में एक व्यक्ति अपने मकान के पीछे के बगीचे में बास झाड़ में भारी मात्रा में शराब के खेप बिक्री के लिए छुपा कर रखे हुए हैं सूचना के छापेमारी किया गया जिसमें प्लास्टिक के कुल 6 बोरा कुल 420 बोतल रेशम लेची नेपाली देसी शराब प्रत्येक बोतल 300 का कुल 126 लीटर एवं अंग्रेजी विदेशी भी शराब शामिल है थाना अध्यक्ष श्री धनजी कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी के खिलाफ लगातार थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश अनुसार थाना क्षेत्र के मटियारी में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है

दिघलबैंक निवासी विजय कुमार से साइबर अपराधियों ने पे फोन से 94 हजार रुपये की ठगी कर ली । पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित द्वारा साइबर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उनके सेंट्रल बैंक अकाउंट से अचानक 94 हजार रुपये निकलने का मैसेज उन्हें मिला । जबकि उनके द्वारा किसी तरह की कोई निकासी नहीं की गयी। मैसेज मिलने के बाद पीडित साइबर थाना पहुंच मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर पैसा बरामदगी की गुहार लगाई है

टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन महज शोभा की वस्तु बनी हुई है। सरकार ग्राम पंचायत स्तर के सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया था। लेकिन भवन निर्माण के बरसों बाद भी चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में ताला लगी है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के पोठिया बाजार से स्टेशन जाने वाली सड़क स्थित बंधन बैंक के पास बिजली का जर्जर खंभा लंबे समय से जर्जर हालत में दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। सालों पहले लगाए गए लोहे के इस खंभे में जंग लगने के साथ नीचे जमीन की ओर झुक गया है। बिजली के इस जर्जर खंभे के नीचे झुक जाने के कारण आसपास के दुकानदार सहित मकान मालिकों को हमेशा हादसे का डर सताता रहता है। आसपास के दुकानदारों की मानें तो तेज हवा चलने पर यह जर्जर खंभा जड़ से हिलने लगता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड के हल्दीखोरा पंचायत अन्तर्गत खरसानटोली वार्ड न०02 पिछले 5 दिन से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना जनप्रतिनिधियो को दी पर जनप्रतिनिधियो ने कुछ ध्यान नहीं दिया तभी सभी ग्रामीणों ने किया लाइट को ठीक करने की मांग।

किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में थूक फेंकते या गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर अब जुर्माना भरना पड़ेगा। इसको लेकर जल्द अभियान की शुरआत की जाएगी। पहले आरपीएफ रेलवे प्रशासन की मदद से यात्रियों व लोगों को जागरूक करेगी। रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावे स्टेशन पर जहां तहां फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को भी खाली करवाया जा रहा है।