बिहार राज्य के किशनगंज पुलिस द्वारा पोठिया थानाक्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंग रेप की घटना का 24 घंटे के अंदर किया गया सफल उद्भेदन, घटना में शामिल दोनो अभियुक्त गिरफ्तार।

बिहार राज्य के पूर्णिया के शहरी क्षेत्र में 15 सितंबर को कई घंटों के लिए बिजली कट रहेगी, बिजली विभाग ने 11 केवी लाइन के आस पास पेड़ों की छंटाई कटाई के लिए बिजली सप्लाई रोकने का एलान किया, लाइन बाजार एरिया में सुबह के वक्त बिजली कटी रहेगी

बिहार राज्य के किशनगंज में नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। इसके अलावा मेन रोड पर शव रख कर बवाल किया है। नगर एरिया के ब्लॉक चौक के पास जेकेएम नर्सिंग होम में चार बच्चो की मां की मौत पर लोग भड़क उठे हैं। टेढ़ागाछ के कालपीर पंचायत की रहने वाली थी महिला।

बिहार राज्य के किशनगंज- पौआखाली थाना पुलिस ने शराबखोरी के मामले में युवक को किया गिरफ्तार, बकरी हट्टी के पास से इरफान आलम को पकड़ कर भेजा जेल

बिहार राज्य के किशनगंज पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह का किया भंडाफोड़, खगड़ा के कालू चौक पर बड़ी कार्रवाई, 20 मोबाइल, दो टैब और एक लैपटॉप किया बरामद, पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार, ALTF प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में चला ऑपरेशन

खबरें फटाफट-14 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.साइबर अपराधियों ने पे फोन से 94 हजार रुपये की ठगी दिघलबैंक निवासी विजय कुमार से साइबर अपराधियों ने पे फोन से 94 हजार रुपये की ठगी कर ली । पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित द्वारा साइबर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उनके सेंट्रल बैंक अकाउंट से अचानक 94 हजार रुपये निकलने का मैसेज उन्हें मिला । 2.नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में ताला लगी लगा है। टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन महज शोभा की वस्तु बनी हुई है। सरकार ग्राम पंचायत स्तर के सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया था। लेकिन भवन निर्माण के बरसों बाद भी चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में ताला लगी लगा है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

किशनगंज आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश पर जिले में 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है।पोषण माह को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सवी माहौल है। राष्ट्रीय पोषण माह की सफलता को लेकर जिले के आंगनबाड़ी केंद के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के जागीर बस्ती गांव में नवनिर्मित प्राथमिक अस्पताल बदहाल स्थिति में है । लगभग 5 वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बिशनपुर जागीर बस्ती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एमएसडीपी योजना से किया गया था। अभी तक इस प्राथमिक अस्पताल का लाभ लोगों को नहीं मिला।

सरकार ने बेरोजगारों व पशुपालकों को डेयरी इकाई लगा स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की है।जिसमें बेरोजगारों व पशुपालकों को डेयरी इकाई निर्माण के लिए ऋण दिए जाएंगे।डेयरी की स्थापना के लिए विभाग की ओर से 40 से लेकर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

टेढागाछ पुलिस के द्वारा एसपी के निर्देश पर