किशनगंज:जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 -24 का आयोजन अर्राबाड़ी कृषि कॉलेज में किया गया है,कार्यक्रम का का शुभारंभ डीएम श्रीकांत शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डीएम किशनगंज की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन से संबंधित मामलों पर समीक्षात्मक बैठक संपन्न _किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में किशनगंज जिला अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन से संबंधित मामलों पर बैठक आहूत की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक ग्रामीणों के बसाव के कारण सीमा पर तस्करी / अवैध गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोकथाम लगाने का निदेश दिया गया तथा साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में डिफेंसिव विलेज को डेवलप करने की योजना और वाइब्रेंट विलेज बनाने की योजना पर विचार- विमर्श किया गया। एसएसबी,19 वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र में मुख्य तौर पर पशुओं की तस्करी होने का मामला पर प्रभावी ढंग से रोकथाम लगाने हेतु स्थानिय पुलिस को एसएसबी के साथ व्यापक रूप से समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया क्योंकि इन तस्करियों में मुख्य तौर पर सीमावर्ती गाँवों के लोग संलिप्त हैं। संभावित पशु तस्करी को रोकने के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं एस.एस.बी. के बीच संघर्ष होने की संभावना नहीं बने,इसलिए स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी के साथ समन्वय का निर्देश दिया गया।बैठक में एसएसबी 19 वीं वाहिनी के द्वारा बताया गया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा खुली होने के कारण सीमा के निगरानी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी तौर पर रोकथाम लगाना एक चुनौती है,एसएसबी 19 वाहिनी द्वारा लगातार नाका, पेट्रोलिंग, ओ. पी. ड्यूटी के माध्यम से सीमा पर होने वाले अवैध गतिविधयों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वाहिनी को आसूचना तंत्र को भी सक्रिय रहने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस गश्ती/ पेट्रोलिंग की व्यवस्था के अंतर्गत किशनगंज जिला का नेपाल से 11 थानों की सीमा लगती है सीमावर्ती थाना 24 घंटे क्रियाशील रहती है। स्थानीय थाना द्वारा नियमित रूप से गस्ती के साथ-साथ आम सूचना भी दिया जाता है इसके अतिरिक्त एसएसबी के साथ गश्ती की जाती है. बैठक में गलगलिया में मद्य निषेध से संबंधित निर्माणाधीन चेक पोस्ट पर वाहनों का गहन जांच एवं अवैध मद्य निषेधक वस्तु के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की सूचना दी गई। माह जुलाई एवं अगस्त में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु 12 लीटर शराब जप्त एवं 151 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।सीमावर्ती इलाके में दूरसंचार नेटवर्क बीएसएनएल और जिओ को ठीक ढंग से दूर संचार नेटवर्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि जल्द से जल्द सूचना का आदान प्रदान हो सके।जिलाधिकारी द्वारा सभी सीमावर्ती इलाके में एक दूसरे को सूचना आदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया। विदेशी नागरिकों , संदिग्ध व्यक्तियों एवं फरार तथा पेशेवर अपराधियों सहित सफेदपोश असामाजिक तत्वों पर नजर एवं रोकथाम हेतु सीमावर्ती थाना के साथ निरंतर बैठक करते हुए और सूचना संकलन के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि आतंकवादी एवं उग्रवादी गतिविधि खासकर बढ़ती हाईब्रीड आतंकवाद की घटनाओं पर नजर एवं रोकथाम हेतु सीमावर्ती थाना के साथ-साथ एसएसबी के साथ भी आसूचना का आदान-प्रदान कर इस तरह के किसी भी गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। बंगाल के सीमावर्ती इलाके में जहां चिकन नेक है वहां पर ज्यादा गस्ती करने तथा बांग्लादेशी घुसपैठियों, जाली नोट, मानव एवं पशु तस्कारियों एवं व्यापार पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया। बांग्लादेश और नेपाल से किशनगंज के रास्ते मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी के द्वारा सख्त कदम उठाने का निदेश दिया गया है।_

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के बरबट्टा हाट पंजाब नेशनल बैंक में महिला कस्टमर के साथ बतमीजी किया ग्रामीण ने जम कर आंदोलन किया स्थानीय जन प्रतिनिधि लोगो ने मामले को सुलझाया

खबरें फटाफट-15 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1. जर्जर सड़क कि नव निर्माण की मांग कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बीरपुर हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए। 2. विधायक प्रतिनिधि लोगों की समस्याएं सुनी किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत नयाटोला के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जलद नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन| इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

रोजगार की बात शुभम के साथ एपिसोड-4

किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी डॉ इनाम उल हक़ के द्वारा अपराह्न 3 बजे प्रेस ब्रीफिंग किशनगंज के चकला पंचायत में किया जाएगा। किशनगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत चकला में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई(PWMU) का उद्धाटन के उपरांत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अंतर्गत संचालित योजनाओं से संबंधित प्रेस ब्रीफिंग किया जाएगा। उद्घाटन के साथ डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी डॉ इनाम उल हक़ के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 का शुभारंभ भी किया जाना है। इसमें जन जागरूकता गतिविधि से संबंधित स्वच्छता संदेश दिया जाएगा।

किशनगंज में अवैध नर्सिंग होम का बोलबाला, ग्रामीणों ने शव को लेकर सड़क पर किया हंगामा | मौके पर पहुंचे जिला पार्षद नासिक नादिर

किशनगंज :- समाहरणालय सभागार में "हिंदी दिवस" के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसडीएम अमिताभ गुप्ता, डीडीसी स्पर्श गुप्ता, डीपीआरओ रंजीत कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

खबरें फटाफट-14 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.साइबर अपराधियों ने पे फोन से 94 हजार रुपये की ठगी दिघलबैंक निवासी विजय कुमार से साइबर अपराधियों ने पे फोन से 94 हजार रुपये की ठगी कर ली । पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित द्वारा साइबर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उनके सेंट्रल बैंक अकाउंट से अचानक 94 हजार रुपये निकलने का मैसेज उन्हें मिला । 2.नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में ताला लगी लगा है। टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन महज शोभा की वस्तु बनी हुई है। सरकार ग्राम पंचायत स्तर के सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया था। लेकिन भवन निर्माण के बरसों बाद भी चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में ताला लगी लगा है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।