किशनगंज सदर अस्पताल में यूडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है जिनका कार्ड आधार से जोड़ा नहीं गया है उसको जोड़ने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिनका कार्ड नहीं बना है, उन लोगों को निम्नलिखित दस्तावेज को अपने साथ लाना पड़ेगा। जिसमें मुख्य रूप से दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, विद्यालय पहचान पत्र, राशन कार्ड, इत्यादि सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र मान्य होगा।
बहादुरगंज नगर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में स्थापित अधिकांश स्ट्रीट लाइट शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है। जानकारी के अनुसार लगभग पांच वर्ष पहले नगर विकास विभाग के पहल पर नप बहादुरगंज में स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका ईएसएस एल कंपनी को मेनटेनेंस के साथ दिया गया था। कंपनी द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने के काम को दो साल में पूर्ण करने के बाद मेनटेनेंस से जुड़ा कार्य के अभाव में अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब होकर शोभा की वस्तु बन गई है।
किशनगंज जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हर गांव और पंचायत में आयुष्मान सभाओं में आयुष्मान मेलों के माध्यम से लोगो को स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी।
किशनगंज जिले के आईसीडीएस अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सभी योजनाओं का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किशनगंज जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के टेउसा पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 58 की सेविका रूपा कुमारी को पटना स्थित ज्ञान भवन में समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा एवं आईसीडीएस निर्देशक डॉ. कौशल किशोर द्वारा सम्मानित किया गया।
सीओ को दिया आवेदन मुआवजा की मांग
ग्रामीणों का सुना समस्या जल्दी करेगा समाधान
6 लीटर शराब को क्या बरामद
टेढ़ागाछ:प्रखंड क्षेत्र के हवाकोल पंचायत अंतर्गत गोढ़िया हाट स्थित ध्वस्त कलवर्ट के निर्माण नही होने से आस पास के आवाम सहित स्कूली बच्चों को आवाजाही में परेशानी हो रही है, ज्ञात हो की विगत 10 वर्षों से यह कलवर्ट ध्वस्त है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विगत 10 वर्षों से यह कलवर्ट यही स्थिति है। जबकि बार बार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन स ध्वस्त कलवर्ट से हो रही परेशानी अवगत कराया गया है।इसके साथ-साथ स्थानीय विधायक व सांसद से भी यहां आरसीसी पुल की मांग की गई, लेकिन किसी ने भी अब तक सुधि नहीं ली जबकि यहां से निकट में ही मध्य विद्यालय बगुलाहागी, गोरिया हाट एवं हवाकोल पंचायत भवन अवस्थित है, जहां दोनों तरफ स्कूली छात्र-छात्रओं का भी आगमन हुआ करता है।
जिलाधिकारी:श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही के अनुपालन से संबंधित समीक्षा करते हुए प्राप्त प्रस्तावों पर आवश्यक दिशा - निर्देश दिया गया।बैठक में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने यातायात नियमों को कड़ाई से पालन ,वाहनों पर स्पीड गवर्नर ,ओवरलोडिंग, सेफ ड्राइविंग प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध पार्किंग करने पर टोटो, टेंपू इत्यादि के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।बैठक में मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा के निमित यातायात व्यवस्था और दुर्घटना को कम करने पर गहन समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में हिट एंड रन वाहन दुर्घटना के मामले में पूर्व में प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी, किशनगंज अरुण कुमार के द्वारा बताया गया कि हिट और रन केस में मृतक को 2 लाख देने का प्रावधान है। इसके लिए थाना में दर्ज प्राथमिकी की प्रति एवं पोस्टमाटम रिपोर्ट के साथ जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन जमा कर दावा किया जा सकता है।हिट एंड रन वाहन दुर्घटना के मामले में कुल 20 आवेदन प्राप्त थे , अबतक कुल 09 मृतक के आश्रितों को भुगतान हेतु प्रस्ताव जनरल इंश्योरेंस काउंसिल, मुंबई को भेजा जा चुका है, जिसमे 04 को मुआवजा प्राप्त हो गया है।वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड,किशनगंज में हो रहे ऑटो के बेतरतीब पार्किग के लिए समाहरणालय से खगड़ा तक लगातार गहन जाँच अभियान चलाए जाने तथा केलटैक्स चौक से गांधी चौक तक वन वे किये जाने पर निर्देश दिए गए। गाँधी चौक से धर्मगंज तक वन वे किये जाने पर सहमति हुई। शहर के फल चौक का अतिक्रमण हटाने और ओवर ब्रिज के नीचे में अस्थाई दुकान को शिफ्ट करने का निदेश दिया गया है।वीर कुँवर सिंह बस स्टैंड की सफाई हेतु नगर परिषद किशनगंज के कार्यपालक पदाधिकारी को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया ताकि ठीक ढंग से सफाई हो सके एवं कूड़ा वाले स्थान को सफाई कराकर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करने का निदेश दिया गया।जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र में बेहतर यातायात परिचालन हेतु दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन का मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत चेकिंग कर शमन की राशि वसूली का निर्देश दिया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों के विरुद्ध यथा हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, चालक अनुज्ञप्ति, अव्यस्क युवाओं द्वारा तेज गति के वाहन चलाना आदि की जांच करने एवं शमन की वसूली करने हेतु निदेशित किया गया।इसके साथ ही सड़क सुरक्षा समिति के मूल उद्देश्य जनता की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु स्पीडिंग, ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित आदि।
किशनगंज:जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 -24 का आयोजन अर्राबाड़ी कृषि कॉलेज में किया गया है,कार्यक्रम का का शुभारंभ डीएम श्रीकांत शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
