बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सोंथा पंचायत के आमबारी वार्ड संख्या 01 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत चरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।

टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवैली पंचायत के लोधाबारी पुल लगभग 20 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। रतुआ नदी में आए बाढ़ के कारण लोधाबड़ी पुल के पूर्व दिशा में एप्रोच कटने के इतना वर्षों के बाद भी निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। पूर्व मुखिया नजामुद्दीन ने बताया कि 2001 में पुल का उद्घाटन हुआ था लेकिन नदी का कटाव के चलते दूसरे तरफ धार जाने के कारण पुल अपना जगह पर ही रह गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल लगभग चार पंचायत को जोड़ने वाली है। पुल नहीं रहने के कारण प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालयतक आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। बरसात के समय में प्रखंड मुख्यालय की दूरी 10 किलोमीटर घूमकर ग्रामीणों को जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सांसद विधायक से पुल निर्माण करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अगर पुल का निर्माण नहीं किया गया तो हम लोग किसी भी सांसद किसी भी विधायक को वोट नहीं देंगे। हम लोग का एक ही मांग है पुल चाहिए वोट देंगे पूल नहीं

भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी स्थित आईसीपी परिसर में बने एसएसबी के भवन का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। इसके निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। हर आने जाने वालों की सघन जांच की गयी। एसएसबी भवन के उद्घाटन के बाद अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

खबरें फटाफट-16 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.बायपास सड़क जगह-जगह जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील किशनगंज जिले के एनएच-27 से सटा किशनगंज शहर के बीच से गुजर रही एन एच बायपास सड़क भी जगह-जगह जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। यह सड़क कैलटैक्स चौक से उत्तर फरिंगगोड़ा की ओर जबकि दक्षिण की ओर धर्मगंज चौक, समाहरणालय होकर बस स्टैंड होते खगड़ा तक जाती है। 2.चकला में खुला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई किशनगंज जिले के चकला में खुले प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्देश्य है कि प्लास्टिक कचरे का निष्पादन कर शहर व ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ बनाना। प्लास्टिक उपयोग संबंधी थ्री आर सिद्धांत की चर्चा करते कहा कि पहला आर प्लास्टि को रिड्यूस करना, दूसरा रियूज व तीसरा रिसायकिल करना। लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

किशनगंज जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवा में जहां डॉक्टर की कमी की वजह से आसपास का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।वही सीमित संसाधनों में पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तमसिल अहमद अंसारी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने को लेकर संकपल्पित दिख रहे हैं।मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी में 24 घंटा पैथोलॉजी लैब चालू रखने के लिए पीएचसी में कार्यरत तीन लैब टेक्नीशियन का ड्यूटी रोस्टर बनाकर डॺूटी का समय निर्धारित कर दिन रात पैथोलॉजी लैब खुला रखने का आदेश दिया है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सुधा आचार्या ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज जिले के एनएच-27 से सटा किशनगंज शहर के बीच से गुजर रही एन एच बायपास सड़क भी जगह-जगह जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। यह सड़क कैलटैक्स चौक से उत्तर फरिंगगोड़ा की ओर जबकि दक्षिण की ओर धर्मगंज चौक, समाहरणालय होकर बस स्टैंड होते खगड़ा तक जाती है।

किशनगंज जिले के चकला में खुले प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्देश्य है कि प्लास्टिक कचरे का निष्पादन कर शहर व ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ बनाना। प्लास्टिक उपयोग संबंधी थ्री आर सिद्धांत की चर्चा करते कहा कि पहला आर प्लास्टि को रिड्यूस करना, दूसरा रियूज व तीसरा रिसायकिल करना। लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।

दिघलबैंक प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का ई-केवाईसी एवं बैंक खाता को आधारकार्ड से लिंक करवाने के लिए विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर किया जा रहा है,ताकि किसानों को ससमय किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके।

किशनगंज जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू संक्रमित पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं मिला है,के बावजूद स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के लिए सभी जरुरी तैयारी कर रखी है।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी जिले के सदर अस्पताल सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी में 1 सितंबर से 12 सितंबर तक 156 डेंगू वायरस से संदिग्ध मरीजों का जांच किया गया है। सभी मरीजों जा जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है। यह संदिग्ध मरीज स्वास्थ्य विभाग एवं जिले वासियों के लिए राहत की बात है।