बिहार के सभी सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 3 हजार रूपये की राशि कराई जा रही है उपलब्ध पात्रता - 8वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है अर्थात 9 में पढ़ाई के लिए यह प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है।
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 फौदरबस्ती में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई हैं नगर की किसी भी नल में नहीं आ रहा है पानी।नगर के लोगों का मांग है की नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
पुर्णिया विश्वविद्यालय के प्रथम खंड सत्र 2023-27 के छात्र-छात्राओं को निदेशानुसार सूचित किया जाता है कि सत्र 2023 2024 में नामांकित सभी स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों B.A., B.Sc., B.Com, B.C.A. BBA,CND के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र भरने/भरवाने की तिथि शुल्क के साथ अंतिम रूप में 20/09/2023 तक विस्तारित की जाती है।
किशनगंज जिले में समाज में दरकते रिश्तों की डोर को आपसी समझौता के जरिए मजबूत करने में लगी है महिला हेल्पलाइन सह वन स्टॉप सेंटर। एक तरफ जहां समाज में घरेलू हिंसा, महिला प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, महिला शोषण के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। कई मामले में तो महिलाओं के घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या तक की नौबत आ चुकी है। ऐसी महिलाओं के लिए ढ़ाल बनकर मदद को आगे आ रही है महिला हेल्पलाइन।
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर 'परीक्षा 2024 के मूल पंजीयन कार्ड में त्रुटि सुधार का मौका दिया है। दोनों ही परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी 16 से 20 सितंबर तक सुधार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह जानकारी ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
खबरें फटाफट-17 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिसंवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.पवना से मोहम्मद नगर जाने वाली सड़क जर्जर पौआखाली नगर पंचायत के पवना चौक से बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मद नगर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बनी सड़क जर्जर होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 2.कचरा प्रबंधन को लेकर उचित व्यवस्था की मांग सुने पूरी खबर ठाकुरगंज नगर के 12 वार्डों का कचड़ा जमा करने हेतू वार्ड नंबर तीन में बने डंपिंग यार्ड बना है। जिससे फैलने वाली दुर्गंध और कचरे के फैलाव से नगर के चेंगमारी, मुरलीडांगी, चूड़ीवाला, कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर पंचायत ने वार्ड नंबर तीन में चाय पत्ती बागान के बगल में कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया। परन्तु वहां रखरखाव की कमी है लोगों की मांग है कि कचरा को लेकर उचित व्यवस्था की मांग। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
ठाकुरगंज नगर के 12 वार्डों का कचड़ा जमा करने हेतू वार्ड नंबर तीन में बने डंपिंग यार्ड बना है। जिससे फैलने वाली दुर्गंध और कचरे के फैलाव से नगर के चेंगमारी, मुरलीडांगी, चूड़ीवाला, कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर पंचायत ने वार्ड नंबर तीन में चाय पत्ती बागान के बगल में कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया। परन्तु वहां रखरखाव की कमी है लोगों की मांग है कि कचरा को लेकर उचित व्यवस्था की मांग।
पौआखाली नगर पंचायत के पवना चौक से बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मद नगर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बनी सड़क जर्जर होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के जागीर बस्ती से हल्दीखोरा हाट तक जानेवाली पक्की सड़क पिछले कई वर्षो से जर्जर अवस्था में है । बिशनपुर जागीर बस्ती से खरसान टोली गांव होते हुए हल्दीखोरा हाट तक जानेवाली पक्की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी है,जिससे इस सड़क पर लोगो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
किशनगंज जिले में आमतौर पर लोगों को होने वाली प्रमुख बीमारियों में गैर संचारी रोग प्रमुख होता है। इसमें मुख्य रूप से कैंसर, उच्च व निम्न रक्तचाप, मधुमेह, मोतियाबिंद, अल्जाइमर, हृदय रोग से संबंधित बीमारियां ज्यादा होती हैं। इन बीमारियों के बारे में लोगों को बहुत देर से पता चलता है। इसलिए लोगों को इससे सुरक्षित रहने के लिए नियमित रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जांच कराते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाना चाइए।
