किशनगंज:जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में डी०आर०सी०सी० किशनगंज द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम योजना(KYP) का जिले के सभी KYP ट्रेनिंग सेंटरों के संचालकों के साथ एवम जिला जिला नियोजनालय,किशनगंज द्वारा उनके कौशल विकास समिति संचालित का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डी०आर०सी०सी० सहित जिला नियोजनालय द्वारा संचालित जिला कौशल विकास समिति योजनाओं पर वयापक चर्चा किया है। इस बैठक में डी०आर०सी०सी०, किशनगंज के प्रबंधक श्री कुमार नितिन,ज़िला योजना पदाधिकारी श्री आशीष कुमार पांडेय,ज़िला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक नारायण वत्स,जिला कौशल प्रबन्धक श्री छोटू साह सहित ज़िले के सभी KYP ट्रेनिंग सेंटर के संचालक उपस्तिथ रहे। कुशल युवा कार्यक्रम योजना सहित जिला कौशल विकास समिति के बैठक मे सरकार के योजनाओं का और अधिक प्रचार प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि जिले के अधिक से अधिक युवाओ को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
आज नगर पंचायत thakurganj के डीडीसी मार्केट के सामने गणेश चतुर्थी मनाया गया बहुत ही धूमधाम से गणेश जी का पूजा आराधना किया गया जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए अतः महाप्रसाद का वितरण किया गया
किशनगंज जिला के टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के झाला चौक में माननीय सांसद के द्वारा हाई मास्टर लाइट लगाया गया
किशनगंज जिला के टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के धवैली मैं आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक घायल
बिहार सरकार 285 संबद्ध डिग्री कॉलेजों की संपूर्ण कागजात समेत तमाम पहलुओं की समीक्षा करेगी। शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों से इन कालेजों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विभाग में इन सभी संबद्ध डिग्री कॉलेजों का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन होगा।
किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, इस दौरान स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया जाएगा, साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार अगले दो माह तक अलग अलग प्रखंडों में आयोजित होंगे जनसंवाद कार्यक्रम।
कोचाधामन प्रखंड के अल्ताहाट में होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया अकरम आलम का होटल में आग की कहर मुखिया अबू सलाम ने लिया जायजा
किशनगंज :- केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व पोषण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*
किशनगंज :- फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, एसएसबी की 12वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अनुराग श्रीवास्तव, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के निदेशक सरयू मिश्रा तथा अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काट कर संयुक्त रूप से किया गया, कार्यक्रम से पूर्व छात्रों द्वारा पोषण जागरूकता रैली की गई तथा सही पोषण देश रोश के नारे लगाए लगाए।
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के बीबीगंज से टेढ़ागाछ जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क पंचायत सरकार भवन के निकट बीबीगंज में दो जगहों पर ध्वस्त हो गई है।ज्ञात हो की यह सड़क बीबीगंज वासियों के लिए मुख्य सड़क है। इस सड़क हो कर बीबीगंज से टेढ़ागाछ आवागवन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है।फिर भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क 2017 के बाढ़ में ध्वस्त हो गई थी। उसके बाद अबतक सड़क की मरम्मती नहीं हुवी है। लोगों को यहां से टेढ़ागाछ जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ध्वस्त प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क की मरम्मतीकरण होने से कालपीर, खनियाबाद, पिपरा, झुनकी, भेलगुरी, बैरिया, फ़तेहपुर,हाटगांव,जरियाभिट्ठा, लालपानी सहित दर्जनों गांव के लोगो के लिए आवागवन में सुविधा होगी।
