किशनगंज जिले के बहादुरगंज केंद्र की भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत नगर क्षेत्र अन्तर्गत गोपालपुर स्थित जदयू राज्य सलाहकार समिति सदस्य फिरोज अंजुम के आवास परिसर में नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों ने हाथों में काला पट्टी बांध कर और काला झंडा लेकर काला दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू नेता फिरोज अंजुम, जिला उपाध्यक्ष प्रवेज अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, जिला महासचिव नजीरूल इस्लाम, फातमा बेगम, रानी देवी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
