1. बिहार में आगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों को अब मिल्क पाउडर दिया जायेगा। सुधा के माध्यम से डिलीवरी होगी, अबसे आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस पर भोजन बनेगा। गैस और चूल्हा ख़रीदने के लिए अब आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओं पैसा मिलेगा। 2. किशनगंज के देसीयाटोली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने क्षेत्र भ्रमण किया है,जिससे तहत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किए है। 3. कोचाधामन के अल्ताहाट में एक मिठाई के दुकान में भीषण आगलगी की घटना घटित हुई है। जिसमे पीड़ित दुकानदार मो. अकरम का लाखो का नुकसान हुआ है,मौके पर ही दमकम कर्मी पहुंचकर आग पर से काबू पा लिया है मगर इस आगलगी के दौरान इलाके में अफरा तफरी मची हुई रही। 4. किशनगंज में विभिन्न जगहों में श्री गणेश चतुर्थी धूमधाम और शांतिपूर्वक तरीके से मनाई गई है। जिसको लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल बनी हुई है और भक्तो के द्वारा चारो तरफ भगवान गणेश के जयकारे लगे रहे।
