किशनगंज जिले में समाज में दरकते रिश्तों की डोर को आपसी समझौता के जरिए मजबूत करने में लगी है महिला हेल्पलाइन सह वन स्टॉप सेंटर। एक तरफ जहां समाज में घरेलू हिंसा, महिला प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, महिला शोषण के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। कई मामले में तो महिलाओं के घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या तक की नौबत आ चुकी है। ऐसी महिलाओं के लिए ढ़ाल बनकर मदद को आगे आ रही है महिला हेल्पलाइन।