खबरें फटाफट-17 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिसंवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.पवना से मोहम्मद नगर जाने वाली सड़क जर्जर पौआखाली नगर पंचायत के पवना चौक से बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मद नगर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बनी सड़क जर्जर होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 2.कचरा प्रबंधन को लेकर उचित व्यवस्था की मांग सुने पूरी खबर ठाकुरगंज नगर के 12 वार्डों का कचड़ा जमा करने हेतू वार्ड नंबर तीन में बने डंपिंग यार्ड बना है। जिससे फैलने वाली दुर्गंध और कचरे के फैलाव से नगर के चेंगमारी, मुरलीडांगी, चूड़ीवाला, कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर पंचायत ने वार्ड नंबर तीन में चाय पत्ती बागान के बगल में कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया। परन्तु वहां रखरखाव की कमी है लोगों की मांग है कि कचरा को लेकर उचित व्यवस्था की मांग। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
