ठाकुरगंज नगर के 12 वार्डों का कचड़ा जमा करने हेतू वार्ड नंबर तीन में बने डंपिंग यार्ड बना है। जिससे फैलने वाली दुर्गंध और कचरे के फैलाव से नगर के चेंगमारी, मुरलीडांगी, चूड़ीवाला, कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर पंचायत ने वार्ड नंबर तीन में चाय पत्ती बागान के बगल में कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया। परन्तु वहां रखरखाव की कमी है लोगों की मांग है कि कचरा को लेकर उचित व्यवस्था की मांग।
