कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के जागीर बस्ती से हल्दीखोरा हाट तक जानेवाली पक्की सड़क पिछले कई वर्षो से जर्जर अवस्था में है । बिशनपुर जागीर बस्ती से खरसान टोली गांव होते हुए हल्दीखोरा हाट तक जानेवाली पक्की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी है,जिससे इस सड़क पर लोगो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
