किशनगंज जिले में आमतौर पर लोगों को होने वाली प्रमुख बीमारियों में गैर संचारी रोग प्रमुख होता है। इसमें मुख्य रूप से कैंसर, उच्च व निम्न रक्तचाप, मधुमेह, मोतियाबिंद, अल्जाइमर, हृदय रोग से संबंधित बीमारियां ज्यादा होती हैं। इन बीमारियों के बारे में लोगों को बहुत देर से पता चलता है। इसलिए लोगों को इससे सुरक्षित रहने के लिए नियमित रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जांच कराते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाना चाइए।
