टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवैली पंचायत के लोधाबारी पुल लगभग 20 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। रतुआ नदी में आए बाढ़ के कारण लोधाबड़ी पुल के पूर्व दिशा में एप्रोच कटने के इतना वर्षों के बाद भी निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। पूर्व मुखिया नजामुद्दीन ने बताया कि 2001 में पुल का उद्घाटन हुआ था लेकिन नदी का कटाव के चलते दूसरे तरफ धार जाने के कारण पुल अपना जगह पर ही रह गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल लगभग चार पंचायत को जोड़ने वाली है। पुल नहीं रहने के कारण प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालयतक आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। बरसात के समय में प्रखंड मुख्यालय की दूरी 10 किलोमीटर घूमकर ग्रामीणों को जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सांसद विधायक से पुल निर्माण करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अगर पुल का निर्माण नहीं किया गया तो हम लोग किसी भी सांसद किसी भी विधायक को वोट नहीं देंगे। हम लोग का एक ही मांग है पुल चाहिए वोट देंगे पूल नहीं