किशनगंज जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवा में जहां डॉक्टर की कमी की वजह से आसपास का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।वही सीमित संसाधनों में पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तमसिल अहमद अंसारी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने को लेकर संकपल्पित दिख रहे हैं।मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी में 24 घंटा पैथोलॉजी लैब चालू रखने के लिए पीएचसी में कार्यरत तीन लैब टेक्नीशियन का ड्यूटी रोस्टर बनाकर डॺूटी का समय निर्धारित कर दिन रात पैथोलॉजी लैब खुला रखने का आदेश दिया है।
