बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सुधा आचार्या ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज जिले के एनएच-27 से सटा किशनगंज शहर के बीच से गुजर रही एन एच बायपास सड़क भी जगह-जगह जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। यह सड़क कैलटैक्स चौक से उत्तर फरिंगगोड़ा की ओर जबकि दक्षिण की ओर धर्मगंज चौक, समाहरणालय होकर बस स्टैंड होते खगड़ा तक जाती है।