बिहार राज्य के किशनगंज में नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। इसके अलावा मेन रोड पर शव रख कर बवाल किया है। नगर एरिया के ब्लॉक चौक के पास जेकेएम नर्सिंग होम में चार बच्चो की मां की मौत पर लोग भड़क उठे हैं। टेढ़ागाछ के कालपीर पंचायत की रहने वाली थी महिला।