किशनगंज आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश पर जिले में 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है।पोषण माह को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सवी माहौल है। राष्ट्रीय पोषण माह की सफलता को लेकर जिले के आंगनबाड़ी केंद के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
