टेढागाछ पुलिस ने शराब कारोबारी का किया भंडाफोड़ 154.875 लीटर शराब बरामद किशनगंज /टेढागाछ पुलिस की शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की है यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है ग्राम मटियारी में एक व्यक्ति अपने मकान के पीछे के बगीचे में बास झाड़ में भारी मात्रा में शराब के खेप बिक्री के लिए छुपा कर रखे हुए हैं सूचना के छापेमारी किया गया जिसमें प्लास्टिक के कुल 6 बोरा कुल 420 बोतल रेशम लेची नेपाली देसी शराब प्रत्येक बोतल 300 का कुल 126 लीटर एवं अंग्रेजी विदेशी भी शराब शामिल है थाना अध्यक्ष श्री धनजी कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी के खिलाफ लगातार थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश अनुसार थाना क्षेत्र के मटियारी में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है
