दिघलबैंक निवासी विजय कुमार से साइबर अपराधियों ने पे फोन से 94 हजार रुपये की ठगी कर ली । पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित द्वारा साइबर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उनके सेंट्रल बैंक अकाउंट से अचानक 94 हजार रुपये निकलने का मैसेज उन्हें मिला । जबकि उनके द्वारा किसी तरह की कोई निकासी नहीं की गयी। मैसेज मिलने के बाद पीडित साइबर थाना पहुंच मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर पैसा बरामदगी की गुहार लगाई है