टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन महज शोभा की वस्तु बनी हुई है। सरकार ग्राम पंचायत स्तर के सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया था। लेकिन भवन निर्माण के बरसों बाद भी चिल्हनियां पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में ताला लगी है।
