बिहार राज्य के किशनगंज जिला के पोठिया बाजार से स्टेशन जाने वाली सड़क स्थित बंधन बैंक के पास बिजली का जर्जर खंभा लंबे समय से जर्जर हालत में दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। सालों पहले लगाए गए लोहे के इस खंभे में जंग लगने के साथ नीचे जमीन की ओर झुक गया है। बिजली के इस जर्जर खंभे के नीचे झुक जाने के कारण आसपास के दुकानदार सहित मकान मालिकों को हमेशा हादसे का डर सताता रहता है। आसपास के दुकानदारों की मानें तो तेज हवा चलने पर यह जर्जर खंभा जड़ से हिलने लगता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
