किशनगंज जिले में डेंगू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।बताते चलें कि डेंगू बुखार से निपटने की तैयारी को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सभी जरूरी तैयारी रखी है। हालांकि जिले में डेंगू का एक भी मामला नहीं है, इसके बावजूद डेंगू की तैयारी में पूर्व से अलग से बना हुआ दस बेड का डेंगू वार्ड में डॉक्टर नर्स एवं पारामेडिकल स्टाफ का डॺूटी रोस्टर बनाया गया।