किशनगंज जिले में डेंगू व चिकुनगुनिया रोग से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र में फॉगिंग का काम शुरु कर दिया गया है। वहीं बेगूसराय से आई टीम के द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव भी प्रारंभ हो गया है।बाताते चलें कि इसके अलावा नालों की साफ-सफाई भी करवायी जा रही है। जहां नाला का ढ़क्कन नहीं है वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।
