खबरें फटाफट-09 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जातिय जनगणना की समीक्षा बैठक किशनगंज जिले में जाति आधारित गणना को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी चार्ज अफसर के साथ वर्चुअल बैठक अपने कार्यालय से किया।डीएम ने सभी चार्ज अंतर्गत संपन्न जाति गणना के डाटा को प्रगणक के स्तर से बिजागा एप में प्रविष्टि और पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन करने के कार्य की समीक्षा की। 2.सदर अस्पताल का औचिक निरीक्षण किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा करीब 10 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी का काफिला सदर अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल में ड्यूटी में उपस्थित कर्मियों में अफरातफरी का माहौल हो गया।इन्होंने मरीजों से पूछताछ करते सुविधाओं की जानकारी ली। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।