बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कुकुरबाघी पंचायत के बूंद नदी पर बना पुल एप्रोच के अभाव में बेकार हो गया है।करीब पांच वर्ष पूर्व ही बूंद नदी में आई बाढ़ में पुल का एप्रोच बह गया था।तब से आज तक यह पुल एप्रोचविहीन बना है।लोगों की मांग है कि पुल का एप्रोच बनाया जाए।
