बिहार राज्य के किशनगंज जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित बाल हृदय योजन में जरूरतमंद परिवारों के बच्चे के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।इसके तहत वैसे बच्चों का मुफ्त में इलाज कराया जा रहा , जिनके दिल में छेद या एक से अधिक विकार हैं।जिले में अब तक हुई स्क्रीनिंग में 56 बच्चों में जन्म से ही ह्रदय में एक से अधिक विकार पाए गये हैं। जिनमें 18 बच्चे सर्जरी के लायक पाए गये हैं। बाकी बच्चे का दवा के द्वारा इलाज किया जा रहा है। 18 में से 10 बच्चे की सफल सर्जरी से अभयदान मिला है।