बिहार राज्य के किशनगंज जिला को बने हुए 33 साल गुजर गए। इस बीच शहर में कई बड़े बदलाव हुए। शहर के बीच से फोरलेन तो बगल से एन एच सड़क गुजरती है। वहीं एक नया फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं नया सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस वे भी बनना है। जिसका 80 किमी हिस्सा किशनगंज में ही पड़ेगा। ऐसे में अब यातायात थाना की जरुरत काफी महसूस होने लगी है।
