बिहार राज्य के किशनगंज जिले में जाति आधारित गणना को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी चार्ज अफसर के साथ वर्चुअल बैठक अपने कार्यालय वेश्म से किया। इस बैठक में वीसी के माध्यम से सभी चार्ज के वरीय नोडल पदाधिकारी ,बीडीओ, सीओ, ईओ जुड़े थे।डीएम ने सभी चार्ज अंतर्गत संपन्न जाति गणना के डाटा को प्रगणक के स्तर से बिजागा एप में प्रविष्टि और पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन करने के कार्य की समीक्षा की ।
