ठाकुरगंज नगर में बदलते मौसम की मार से लोग परेशान ही नहीं बीमार भी पड़ने लगे हैं। मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण है कि नालो के साथ विभिन्न स्थानों पर गंदगी का होना। लोग अपने स्तर से मच्छरों से बचाव के उपाय में लगे हुए हैं। ठाकुरगंज नगर प्रशासन की ओर से फॉगिंग नहीं कराने से भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है।