पोठिया प्रखंड के चिचुआबाड़ी पीडब्ल्यूडी से रायपुर पथ को जोड़नेवाली सड़क स्थित बाखोनाला कब्रिस्तान के निकट सड़क और डोंक नदी की दूरी महज एक मीटर रह जाने से सड़क से आने जाने वालो के लिए जोखिम बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क की स्थिति को दिखाते हुए तत्काल इस स्थल पर कार्य कराए जाने की मांग पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियन्ता से की है।
