दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम चलाते हुए बच्चों को डायरिया से बचाव एवं ओआरएस बनाने की विधि की जानकारी दी गयी। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में फोकल शिक्षक राजेश कुमार ने चेतना सत्र के दौरान बच्चों को डायरिया बीमारी की जानकारी देते हुए बताया कि डायरिया फैलने की संभावना गंदगी या गंदे पानी से होती है। डायरिया होने पर शरीर के लिए आवश्यक पानी और नमक पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।
