खबरें फटाफट-04 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं।1.बिजली की समस्या बद से बदतर-ठाकुरगंज में बिजली की समस्या बद से बदतर हो गई है। स्थानीय विद्युत उपभोक्ताओं को पिछले छह माह से 8 से 10 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाती है। चाहे मेंटेनेंस के नाम पर हो या या ब्रेकडाउन के नाम पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।2.सदर अस्पताल में अब बिजली की निर्बात आपूर्ति-किशनगंज सदर अस्पताल में अब बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी।बिजली की किसी तरह की समस्या से नहीं जुझना पड़ेगा। दरअसल सदर अस्पताल का अब अलग फीडर कर दिया गया है। पहले आमलोगों के फीडर से ही सदर अस्पताल को बिजली मिलती थी।3.रामगंज बेलवा तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क ध्वस्त-पोठिया प्रखंड के छतरगाछ बाजार आम बगान होकर सतमेढ़ी व मरिया गांव होते हुए बलदीया हाट स्थित रामगंज बेलुआ प्रधानमंत्री सड़क को जोड़ने वाली चार किमी लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर है। लोगों को आवागमन का संकट झेलना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि उक्त सड़क की पुनः कालीकरण हो।इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।