कोचाधामन- प्रखंड अंतर्गत कन्हैयाबाड़ी जनता हाट में एक कार्यक्रम में करीब दर्जन भर लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर जदयू की सदस्यता ली। सभों को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में सरफराज आलम,सीमत लाल यादव, शाहिद आलम,हसनात आलम, मुनाजिर आलम, मास्टर मुश्फिक आलम ,जुनैद आलम एवं अन्य साथी शामिल रहे।
