बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ अपने विभिन्न माँगों को लेकर दिनांक 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हड़ताल किया जा रहा है/ और विभिन्न कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी प्रकार के कार्यों, सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों का बहिष्कार किया गया है। इसी परिपेक्ष में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया गया जहां पोठिया प्रखंड सहित सभी सात प्रखंडो के मुखियागण मौजूद रहे। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अखलाक हुसैन , सचिन तनवीर आलम, मोहम्मद नईमुद्दीन , साजेदा खातून, अनुपमा ठाकुर, कालू मुखिया, अबुल क़ासिम, धीरज दास, मो. मरगुब आलम, आदि दर्जनों मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे जहां इन लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद बिहार सरकार होश में आओ जैसे नारा लगाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।
