बहादुरगंज के नेहरु कॉलेज में बदलाव का दिख रहा है असर, कॉलेज कैंपस दशकों बाद गुलजार हुआ, क्लासरुम खचाखच भर रहे हैं, 75 फीसदी हाजिरी अनिवार्य करने के बाद कॉलेज में रौनक ही रौनक नजर आ रही है। प्रिंसिपल के मुताबिक हर 15 दिनों पर हाजिरी की समीक्षा होगी, जो भी 75 पर्सेंट को टारगेट को पूरा नहीं करेंगे, उनका नाम काटने की अनुशंसा यूनिवर्सिटी से कर दी जाएगी