किशनगंज जिले में शुक्रवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मानसून ट्रफ का पूर्वी छोड़ पूर्णिया जिले से गुजर रहा है। जिस कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।अगले 24 घंटे के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्य में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
