किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के राजद विधायक अंजार नईमी ने अपने निवास पर जनता दरबार का आयोजन किया है। जनता दरबार कार्यक्रम के तहत विधायक अंजार नईमी से झिलझिकी पंचायत से आए हुए लोगों की समस्याओं से अवगत हुए हैं। इन समस्याओं में मुख्य रूप से बाढ़ कटाव सम्बन्धित समस्याएं है। जिसपर विधायक ने सभी लोगों को जल्द समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया है।