पोठिया प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई अब भी विकराल समस्या बनी हुई हैं।आज भी यहां के किसान मौसम के भरोसे ही खेती करने को मजबूर हैं।जबकि इस क्षेत्र से होकर गुजर रही महानंदा एवं अन्य नदियों के बावजूद आज तक सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।किसानों ने बताया कि किसानों के लिए सरकार द्वारा सिंचाई की व्यवस्था नहीं किए जाने से किसानों का आर्थिक विकास पूरी तरह बाधित है।