बिहार राज्य के बक्सर जिला से तेज़ नारायण मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानना चाहतें है ,कि उनका आधार कार्ड बैंक से लिंक था और ये हट गया है और जब जुड़वाने जा रहे है तो कहा जा रहा है नहीं जुड़ेगा अगर दोबारा जोड़ा सा सकता है तो बैंक वाले क्यों नहीं जोड़ रहे है इसके लिए क्या कार्यवाही की जाये इसकी जानकारी चाहते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले से राकेश सक्सेना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उन्होंने आधार कार्ड से पैसे निकाले है।इन्हें सामान खरीदने के लिए पैसे की जरूरत थी और बैंक में ज्यादा भीड़ थी इसलिए वह एटीएम से आधार कार्ड के माध्यम से पैसे निकाले थे। इसलिए वह कहते है कि आधार कार्ड की सुविधा बहुत अच्छी है और हर व्यक्ति को समय बचाते हुए पैसे निकालना चाहिए।आधार कार्ड से लिंक होना बहुत अनिवार्य है।

आखिर कैसे करें आधार कार्ड से पैसे की निकासी ? सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

दोस्तों , आधार कार्ड बन जाने का मतलब ये नहीं है कि आप उसमें दोबारा कोई जानकारी अपडेट नहीं करवा सकते. आप आधार कार्ड सेंटर पर जाएं या फिर अपने नजदीकी डाकघर में, अगर गांव में रहते हैं तो पंचायत कार्यालय जाकर अपने आधार कार्ड में फोन नम्बर, नाम, पता और तस्वीर अपडेट करवा सकते हैं. वैसे भी आधार कार्ड समय—समय पर अपडेट करवाते रहना चाहिए. ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

आधार कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने गांव और शहरों में सेंटर्स स्थापित किए हैं. आप अपने स्थानीय पंचायत कार्यालय, अचंल कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय या फिर नगर निगम के दफ्तर में जाकर भी आप आधार कार्ड के लिए पंजीयन करवा सकते हैं. और अगर आपको आधार कार्ड बनवाने में कोई समस्या आ रही है तो उसके बारे में हमें बताएं. आप बताएं कि क्या गांव के प्रधान पहचान पत्र देने में किसी तरह की रूकवाट डाल रहे हैं? क्या आधार सेंटर पर जाते ही तत्काल आप का काम होगया या फिर आपसे चक्कर लगवाए जा रहे हैं? क्या आधार सेंटर्स में आपसे अतिरिक्त पैसा वसूल किया जा रहा है? या फिर किसी और तरह की परेशानी आ रही है? अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.