खबर है मेनचेस्टर से : आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारत ने पाकिस्तान को 337 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 336 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए सर्वाधिक रन रोहित शर्मा (140) ने बनाए। उन्होंने 113 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के मारे। रोहित के अलावा विराट कोहली (77), लोकेश राहुल (57), हार्दिक पांड्या (26) और महेंद्र सिंह धोनी ने 1 रन का योगदान दिया। वहीं, विजय शंकर 15 और केदार जाधव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने तीन जबकि हसन अली और वहाब रियाज ने एक-एक विकेट चटकाया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
