बिहार राज्य के सारण जिला के शीतलपुर से आयूष रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि लड़कियों की शिक्षा के लिए समाज बदल रहा है हलाकि आज भी लड़कियों के साथ अत्याचार हो रही है। पहले के समाज में केवल लड़कों को ही पढ़ने दिया जाता था और लड़कयों को लेकर गलत धारणाएं थी की लड़कियों को तो केवल चूल्हा चौक्का करना है उनको पढ़ाने से क्या फायदा होगा परन्तु समाज की इस सोच में परिवर्तन आया है और आज शायद ही कोई ऐसा गाँव होगा जहाँ अब भी लड़कियों को पढ़ने से रोका जायेगा। आज लड़कियां सभी क्षेत्र में आगे निकल रही हैं चाहे रेलवे हो या डॉक्टर हो या किसी भी क्षेत्र में लड़कियां पीछे नहीं हैं