आधार कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने गांव और शहरों में सेंटर्स स्थापित किए हैं. आप अपने स्थानीय पंचायत कार्यालय, अचंल कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय या फिर नगर निगम के दफ्तर में जाकर भी आप आधार कार्ड के लिए पंजीयन करवा सकते हैं. और अगर आपको आधार कार्ड बनवाने में कोई समस्या आ रही है तो उसके बारे में हमें बताएं. आप बताएं कि क्या गांव के प्रधान पहचान पत्र देने में किसी तरह की रूकवाट डाल रहे हैं? क्या आधार सेंटर पर जाते ही तत्काल आप का काम होगया या फिर आपसे चक्कर लगवाए जा रहे हैं? क्या आधार सेंटर्स में आपसे अतिरिक्त पैसा वसूल किया जा रहा है? या फिर किसी और तरह की परेशानी आ रही है? अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3
