मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी से मोहसिन परिहार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मौसम बदल रहा है। जिस वजह से कई प्रकार की बीमारिया जैसे कि मलेरिया ,चिकनगुनियाँ ,डेंगू लोगो को हो रही है। सरकार और मोबाइल वाणी का प्रयास है की हमारा पूरा समाज मलेरिया मुक्त हो। जिसके लिए गोदरेज का प्रयास मलेरिया मुक्त हो समाज अभियान चलाया जा रहा है।अगर इन्हे बुख़ार आता है तो ये तुरंत डॉक्टर से संपर्क करते है और तत्काल इलाज कराने चले जाते है।सभी किसान जिन्होंने भी गाय ,बैल और भैस पशु पाल रखे है।उनका विशेष ध्यान दे।उनको सूखे में बांधे और उनके स्थान पर गीला ना हो इसका ध्यान रखे और जहा पर पशुओं को बांधा जा रहा है वहां पर छत होना जरुरी है क्योंकि सुबह के समय ओस गिरती है अगर छत के नीचे पशुओ को नहीं बांधा जाए तो उन्हें ठण्ड लग सकती है,निमोनिया हो सकता है।