प्रखंड मुख्यालय परिसर बुढ़मू में पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, उप प्रमुख हरदेव साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा सहित अन्य लोगों ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया। मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम में प्रखंड के मनरेगा के बीपीओ, जेई सहित प्रखंड सह अंचलकर्मी लोग मौजूद थे।