नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं पास, आईटीआई या दसवीं एवं सम्बंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनयरिंग डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 और एससी, एसटी भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 19,900 से 63,200 रूपए लेवल 2 का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rrcb.gov.in/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19-02-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सरकार का दावा है कि वह 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है, और उसको अगले पांच साल तक दिये जाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में यह भी दावा किया कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण देश के आम लोगों की औसत आय में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान वित्त मंत्री यह बताना भूल गईं की इस दौरान आम जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत देश के लगभग 1 करोड़ लोगों को इससे फायदा पहुंचेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी
जगह-जगह किया स्वागत
बैठक में लिया निर्णय
छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण
पार्वती रेसाई बांध परियोजना का मामला
नमस्कार, आज गुरूवार 1 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। - मप्र में तेज़ ठंड से फिलहाल राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्यप्रदेश में बादल छाए हुए हैं। इससे रात में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। पचमढ़ी को छोड़ (9.6°) प्रदेश के सभी शहरों में मंगलवार रात न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में रहा। हालांकि, मंगलवार को दिन में कई शहरों में पारे में गिरावट हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 16 शहरों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 फरवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद तेज ठंड का एक दौर और आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक हुसैन ने बताया कि 3 फरवरी तक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत में एक्टिव हो रहे हैं। इनका असर प्रदेश में भी है। उत्तरी हवाएं नहीं आने से रात में तेज सर्दी नहीं रहेगी। - मध्यप्रदेश में पिछले आठ महीने से अटकी पटवारी भर्ती पर नियुक्तियों का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। इस परीक्षा में गड़बड़ी के ऐसे सबूत जांच आयोग को नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर पूरी परीक्षा निरस्त की जा सके। जस्टिस राजेंद्र वर्मा ने जांच के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है, सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ एक सेंटर में अप्रत्याशित परिणाम के आधार पर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर संदेह करना ठीक नहीं है। अब गेंद सरकार के पाले में है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फैसला ले। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 26 जनवरी को 28 हजार भर्तियों वाले बयान के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार चयनित उम्मीदवारों को निराश नहीं करेगी। संभवत: लोकसभा चुनाव से पहले ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जांच रिपोर्ट में ग्वालियर के एनआरआई सेंटर की कार्यप्रणाली पर जरूर कुछ सवाल हैं। इस सेंटर के परीक्षा परिणाम पर आखिरी फैसला सरकार को ही करना है। - शीतलहर के चलते पाले के कारण खराब हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग को लेकर बुधवार को किसान सागर के जैसीनगर में तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 3 बार ज्ञापन जैसीनगर तहसील में दे चुके हैं। लेकिन सर्वे अब तक नहीं हुआ है। इस पर तहसीलदार ने जवाब देते हुए कहा कि ये हम नहीं करते हैं। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी
