मोबाइल वाणी राजगढ़ से आज हमारे साथ चर्चा में हैं राजू जी

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुरेंद्र तौमर मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू सिंह से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि राशन कार्ड भारतीय रियातीदर पर खाद्य को खरीदने के लिए मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है। राशन कार्ड गरीबी का सबूत उपलब्ध कराता है। राशन कार्ड बनवाने से बहुत लाभ होता है। सरकारी राशन दुकानों से चावल एवं गेहूं मिलते है। राशन कार्ड योजना के तहत देश के किसी भी कोने से राशन ले सकते हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है .व्यक्ति के पास किसी अन्य राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए चाहिए जिसके नाम पर राशन कार्ड बन रहा उसकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और 18 वर्ष से काम उम्र के बच्चों का राशन कार्ड में नाम उनके माता पिता के राशन कार्ड में शामिल किया जा सकता है।

दोस्तों, प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 25 जून 2015 से की गई है. इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले वेे परिवार उठा सकते हैं, जो अपना घर बनाना चाहते हैं. इस योजना के तहत सरकार कम ब्याजदर पर लोन प्रदान करती है, साथ ही सब्सिडी की सुविधा भी दी जाती है.इस विषय पर और ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

Transcript Unavailable.

दोस्तों, योजना का पूरा खर्च केन्द्र सरकार उठाती है. राज्य सरकार का काम बुजुर्गों का पंजीयन करना, उनके लिए अन्नपूर्णा योजना कार्ड बनाना और राशन देना है. ध्यान रखे दोस्तों, कि इस योजना के तहत बनने वाले कार्ड का रंग सफेद होता है और कार्ड बन जाने के बाद बुजुर्ग नजदीकी सरकारी राशन दुकान से राशन ले सकते हैं. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू होने के बाद तो यह सुविधा भी दी जा रही है, कि बुजुर्ग किसी भी राज्य में रहते हुए इस योजना के तहत राशन प्राप्त कर सकते हैं. और ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

अगर आपको प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से संबंधित और जानकारी चाहिए या फिर कोई सवाल और शिकायतें हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर 1906 और 18002333555 पर कॉल कर सकते हैं. दोस्तों, आप भी इस योजना का लाभ जरूर लें और अगर पहले से ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ ले रहे हैं तो अपना अनुभव बताएं. हमें बताएं कि आपको योजना का लाभ कैसे मिला? और किस तरह की दिक्कतें आईं? साथ ही ये भी बताएं कि क्या आपको नि:शुल्क सिंलेंडर मिल रहें हैं या फिर सरकार की ओर से सब्सिडी राशि मिलने में देरी हो रही है? क्या इस देरी के कारण आपने सिलेंडर खरीदना बंद कर दिया है?

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुल्तान सिंह सिशोदिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से जीवन सिंह से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 05/05/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका पात्रता पर्ची में नाम नहीं जुड़ा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित रोजगार सहायक एवं जनपत पंचायत में इनका आवेदन दिलवाया तत्पश्चात इनका पात्रता पर्ची में नाम जुड़ पाया और जीवन सिंह की समस्या का समाधान करवाया। समस्या का समाधान होने से जीवन सिंह बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.