मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से मुकेश बैरागी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि

मध्यप्रदेश व्रजय के जिला राजगढ़ से हमारे श्रोता निष्ठा वाणी के माध्यम से कह रहे है उन्होंने कोरोना का दू टीका लगवा चूका है। आगे बता रहे है कि कोरोना से बचने के लिए सरकार के द्वारा बूस्टर डोज लाया है जिसे 18 साल से ऊपर उम्र वाले लोग आसानी से लगवा सकते हैं। आगे बता रहे है कि इसे गर्भवती महिलाएँ भी लगवा सकती हैं

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुरेंद्र तौमर निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरिफाइड अभियान के तहत बीरम राठौर से साक्षात्कार लिया है। जिसमें बीरम राठौर ने बतया कि बूस्टर डोज लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर वोटर आईडी कार्ड ,आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,ड्राइविंग लइसेंस इनमे से कोई एक पहचान पात्र अपने साथ ले कर जाये क्यूंकि उसी के आधार पर ही बूस्टर डोज लगायी जाएगी।पुलिस कर्मी स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य सरकारी कर्मचारियां शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगों की वैक्सीन 9 महीने पहले लगी है वो तीसरी डोज के लिए अप्लाई कर सकते है। डॉक्टर से सलाह लेकर ही बूस्टर डोज लगवा सकते हैं

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से सुरेंद्र तौमर निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरिफाइड अभियान के तहत बिराम मेरोठा से साक्षात्कार लिया है। जिसमें बिराम मेरोठा ने बतया कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। उन्होंने कहा की कुछ डॉक्टरों मानना है कि एचआईवी के इलाज में इस्तेमाल में किये गए दवाईयों का मिश्रण कोरोना का इलाज हो सकता है। परन्तु इस बात को मानने के लिए कोई पक्के साक्ष्य नहीं है। शुगर और उच्च रक्चाप के मरीज़ों में कोरोना संक्रमण काफी खतरनाक साबित हो रहा है।

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से गायित्री तौमर निष्ठा स्वस्थ्य वाणी के माध्यम से वेरीफाइड अभियान के तहत नौरंग बाई से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं। इसके साथ उन्होंने बताया की अब उनके मन में किसी तरह की कोई डर नहीं है अभी उन्होंने कोरोना का तिसरा टीका बूस्टर डोज नहीं लगवाया है परन्तु लगवा लेंगी

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सुल्तान सिंह सिसोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरीफाइड अभियान के तहत जुझार सिंह से साक्षात्कार लिया है । जिसमें जुझार सिंह ने बताया कि कोरोना वाइरस का डर हमेशा रहना चाहिए और अपने घर को स्वयं को साफ सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि घर से बाहर जाने पर मास्क लगाना चाहिए हाथों को समय समय पर धोते रहना चाहिए भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचना चाहिए। बच्चों को बिल्कुल भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं ले कर जाना चाहिए। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना का दोनों डोज लगवा लिया है और बूस्टर डोज भी अवश्य लगाएंगे। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला राजगढ़ से संवाददाता सुल्तान सिसोदिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वेरीफाइड अभियान के तहत प्रहलाद सिंह से साक्षात्कार लिया। जसमें प्रहलाद सिंह ने बताया कि उन्होंने कोरोना की भरमतियों को नहीं माना और ना डरा बल्कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीके लगवा लिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि वे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ उन्होंने दूरी बना कर रखी और उसके साथ अच्छा व्यवहार करना किया । प्रहलाद सिंह ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा लिया है और तीसरी डोज़ भी लगवाएंगे। कोरोना से बचाव के वे लिए मास्क पहनते है ,भीड़भाड़ वाली जगहों में नहीं जाते है ,सैनिटाइजर प्रयोग करते है लोगो से दो गज की दुरी बनाये रखते है और साफ़ सफाई पर ध्यान देते है।

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से मुकेश बैरागी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रदेश में 15 अगस्त से चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से मुकेश बैरागी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है हृदय रोग से बचने के सरल उपाय

मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से मुकेश बैरागी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बीते कुछ सालों से भारत में तेजी से बढ़ रहे है ह्रदय रोग के मामले